फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in khandwa: खंडवा में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.6 रिक्टर तीव्रता आंकी गई; 10 किमी दूर रहा केंद्र

Fri, 21 Jun 2024 10:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Earthquake in khandwa: खंडवा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटकों से डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
खंड़वा में महसूस हुए भूकंप के झटके। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र खंडवा से दस किलोमीटर रहा है। इससे किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, भूकंप के झटकों के डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंड़वा में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे भूगर्भीय हलचल महसूस की गई। कुछ जगह लोगों को विस्फोट जैसे आवाज सुनाई दी तो कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप का केंद्र खंडवा से 10 किलोमीटर दूर रहा। 

भूकंप के झटके आनंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, माता चौक, एलआईजी, सिंघाड़ तलाई,  कीर्ति नगर, गुलमोहर कॉलीनी, नवकार नगर समेत अन्य कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


एडीएम काशीराम बडोले ने बताया कि भूकंप का असर जिले भर में महसूस किया गया है। हालांकि, लोगों को सिर्फ कंपन का अहसास हुआ, इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी है।  

बैतूल में भी आया था भूकंप
इससे पहले 11 जून को प्रदेश के बैतूल जिले में भी भूकंप आया था। ताप्ती नदी के किनारे कंपन महसूस किया गया था। कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने तक की बात सामने आई थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें