फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: चार मजदूरों ने मटके का पानी पिया तो बिगड़ गई तबीयत, चारों को हुई उल्टियां, अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Jun 2024 09:16 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

अस्पताल में भर्ती एक मजदूर ने बताया कि वे लोग काम के लिए संग्रामपुर गांव गए हुए थे। वहां खेत में मटके में पानी था, जिसे वे पी रहे थे। उन्होंने दोबारा पानी पिया तो उन्हें उल्टियां होने लगी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर हमने फोन लगाकर गांव से लोगों को बुलवाया, जिन्होंने हमें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचल में खेत में काम करने गए चार मजदूरों के साथ जहर खुरानी जैसी वारदात सामने आई है। दरअसल ये सभी मजदूर खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान प्यास लगने पर इन्होंने पास में रखे एक मटके से पानी निकाल कर पी लिया। कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होना शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर से उसी मटके से पानी निकाल कर पी लिया, तो उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। जिससे सभी खेत में ही बेसुध हो गए। करीब आधे घंटे बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर एक मजदूर ने अपने परिचित को फोन लगा कर बुलाया, जिसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


दरअसल, जिले के ग्रामीण अंचल संग्रामपुर में गुरुवार सुबह चार मजदूर खेत में काम करने गए थे। दोपहर में मजदूरों ने भीषण गर्मी के बीच खेत में रखे मटके से पानी पी लिया, इसके बाद से उनकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर बाद मजदूरों ने खाना खाया और एक बार फिर से उसी मटके से पानी निकाल कर पी लिया। इसके बाद चारों मजदूरों को उल्टियां होने लगी और वे खेत में ही तड़पने लगे। करीब आधे घंटे तक खेत में पड़े रहने के बाद एक मजदूर ने किसी तरह कॉल कर एक परिचित सूचना दी,  इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला जहरखुरानी का बताया जा रहा है। हालांकि, मटके का पानी जहरीला कैसे हुआ, यह अभी एक सवाल बना हुआ है।  

अस्पताल में भर्ती एक मजदूर ने बताया कि वे लोग काम के लिए संग्रामपुर गांव गए हुए थे। वहां खेत में मटके में पानी था, जिसे वे पी रहे थे। उन्होंने दोबारा पानी पिया तो उन्हें उल्टियां होने लगी। आधे घंटे तक हम लोग खेत में ही पड़े रहे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर हमने फोन लगाकर गांव से लड़कों को बुलवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत

 

मटके का पानी पीने के बाद बिगड़ी मजदूरों की हालत

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें