फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव बोले, कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की जरूरत, देश में आपातकाल कायम

Mon, 25 Mar 2024 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Politics: खंडवा जिले में एक दिन के प्रवास पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल कायम हो चुका है। जनता द्वारा चुने गए दो मुख्यमंत्री अभी जेल में हैं। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के टिकट पर खंडवा या गुना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो दिल्ली से तय होगा वही वे करेंगे। 

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा नगर में रविवार देर शाम पुर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और चुने हुए मुख्यमंत्री जेल में हैं। आपातकाल की स्थिति देश में कायम हो चुकी है। हम अपने चुनावी मुद्दों को फिर से तैयार करेंगे और अभी हमें संगठन को निचले स्तर पर मजबूत करना है।

विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चुनाव लड़ सकते हैं
बता दें कि, खंडवा अरुण यादव का संसदीय क्षेत्र रहा है, और वह कई बार यहां से चुनाव लड़े हैं, और जीते भी हैं। इस बार चर्चा है कि अरुण यादव गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल अरुण यादव का कहना है कि यह दिल्ली से तय होगा कि कौन कहां से चुनाव के मैदान में उतरेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें