फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा खंडवा, स्कूलों के टाइमिंग में किया बदलाव

सार

Khandwa News: सियासी पारा चढ़ने के साथ ही अब गर्मी भी कहर ढा रही है। खंडवा में स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है। खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म शहर है। यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी पार हो चुका है।
विज्ञापन
गर्मी और धूप से परेशान हैं लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में लोकसभा चुनाव के चलते एक ओर जहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सियासी पारे के साथ-साथ गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों के चलते तापमान का पारा भी चढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


इन दिनों खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी पार हो चुका है। शुक्रवार को भी यहीं हालात रहे। बाजार से भीड़ नदारद रही। धूप के कारण लोग छाया का सहारा लेते नजर आए। बढ़ती हुई गर्मी और तेज़ धूप को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग भी हरकत में आया। स्कूलों के समय में बदलाव किया है। खंडवा में अब स्कूल का समय बदलकर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया है।

डीईओ ने दिए निर्देश
तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के चलते स्कूलों का समय बदलने को लेकर खंडवा के जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर की स्कूल सुबह 7.30 बजे से खुलेगी। स्कूलों का बंद होने का समय दोपहर 12.30 बजे से पहले का रहेगा। हालांकि, समय में हुए फेरबदल के कारण स्कूलों को एक ही शिफ्ट में कक्षाएं संचालित करना पड़ेगा। 20 अप्रैल से संशोधित टाइम-टेबल लागू रहेगा। डीईओ ने सभी बीईओ, बीआरसी और संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि समय का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें