फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: नाबालिग बेटी से बाप करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता का दर्द सुन पड़ोसियों की मदद से मामला पहुंचा थाने

Fri, 26 Apr 2024 04:51 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

MP News: बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां देहात के एक गांव में रहने वाले एक पिता पर उसकी बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की मारपीट से तंग आकर उसकी मां घर से चली गई, जिसके बाद पिता ने उसके साथ लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
बुराहनपुर पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां देहात के एक गांव में रहने वाले एक पिता पर उसकी बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की मारपीट से तंग आकर उसकी मां घर से चली गई, जिसके बाद पिता ने उसके साथ लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म करना शुरु कर दिया। वहीं पिता के इस खोटे काम से परेशान हो कर नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से उसके साथ हो रही इस बर्बरता का जिक्र किया, तब जाकर मामला थाने तक पहुंचा। इधर पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपने पिता के गंदे काम से परेशान होकर एक पीड़ित नाबालिग बेटी ने पड़ोस में रहने वाली दादी को अपने साथ हुई शर्मनाक हरकत के बारे में बताया। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाली दादी ने गांव के उप सरपंच और पीड़ित बच्ची के नाना को घटना के बारे में जानकारी दी । और उसके बाद परिजन से मिली हिम्मत के बाद पीड़िता ने खकनार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने गुरुवार दोपहर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया कि रेप व पॉक्सो एक्ट में बुधवार की रात में ही FIR दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें