फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खोलका गांव में घर के सामने खेलते-खेलते दो वर्षीय मासूम कुएं में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 26 Apr 2024 04:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि खोलका गांव का रहने वाला अभय राज उम्र दो वर्ष घर के सामने खेल रहा था। खेलते खेलते घर के सामने बने कुएं में वह जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के खोलका गांव में घर के सामने खेलते खेलते दो वर्षीय मासूम कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि खोलका गांव का रहने वाला अभय राज उम्र दो वर्ष घर के सामने खेल रहा था।
विज्ञापन


खेलते खेलते घर के सामने बने कुएं में वह जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई है। कुएं में गिरते वक्त आवाज से परिजनों को इसकी जानकारी लगी, परिजन दौड़े और मासूम को कुएं से निकला. जब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था। मामले की जानकारी स्थानी लोगों ने पुलिस को दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि घर के सामने कुआं था जिसमें अभय राज सिंह पिता समरजीत सिंह उम्र 2 साल की कुएं में डूबने से मौत हुई है। शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें