फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष: बड़े भाई ने लोहे के घन से पीट-पीटकर कर दी छोटे भाई की हत्या, खेत की जुताई को लेकर हुआ था विवाद

सार

भाइयों में खेत की जुताई को लेकर विवाद हुआ तो बड़े ने छोटे भाई की हत्या कर दी। बड़ा भाई चाहता था कि उसका बेटा ट्रैक्टर से जुताई कर दें। छोटा भाई उसे रोक रहा था।  
विज्ञापन
मृतक सलीम का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम डेहरिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। देर रात को इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह मृतक छोटे भाई का पोस्टमार्टम करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में खेत की जमीन की जुताई को लेकर विवाद था। बड़े भाई ने छोटे भाई पर लोहे के घन से हमला कर दिया। छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब फरार बड़े भाई की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


खंडवा जिले के पिपलोद थाना अंतर्गत गुरुवार देर रात दो भाइयों में खूनी संघर्ष इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने गुस्से में छोटे भाई की जघन्य हत्या कर दी। ग्राम डेहरिया में भाई-भाई के बीच खेत की जमीन की जुताई की बात पर कहासुनी हो गई थी। विवाद कर रहा बड़ा भाई चाहता था कि उसका बेटा ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दें। छोटा भाई सलीम उसे ऐसा करने से रोक रहा था। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई मोजीलाल ने पास ही पड़े लोहे के बड़े घन से छोटे भाई सलीम पर कई बार वार कर दिया। इसमें छोटे भाई सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मोजीलाल मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।

पिपलोद थाना प्रभारी एसएन पांडे ने बताया कि आदिवासी समाज से आने वाले दो भाइयों में खेत को ट्रैक्टर से जोतने की बात पर विवाद हुआ था। इसमें मोजीलाल ने अपने भाई सलीम की लोहे का घन मारकर हत्या कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें