फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: खेत में सो रहे पति-पत्नी का अज्ञात बदमाशों ने काटा गला, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

Wed, 14 Jun 2023 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। खेत में सो रहे पति पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में अपने खेत में सो रहे पति पत्नी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह जब बेटा पहुंचा तो मामले की जानकारी लगी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई। जांच के बा पुलिस अधिकारियों लग रहा है कि परिवार के ही किसी व्यक्ति ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला पिपलौद थाने के ग्राम सलाई ढाना का है। बताया गया कि सलाई ढाना में शंकरलाल अपने तीन बेटों के परिवार के साथ रहता था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी कालीबाई के साथ खेत में सोने गया था। सुबह एक बेटा उमेश अपनी दादी मंगरा बाई के साथ खेत में मक्का की फसल में खाद डालने आया था। उसने खटिया पर सो रहे अपने माता-पिता को आवाज दी। जब उनकी तरफ से जवाब नहीं आया तो उमेश उन्हें उठाने पहुंचे। खटिया के पास खून पड़ा हुआ देखकर वह कांप गया था। शंकरलाल और काली बाई ने गले तक चादर ओढ़ रखी थी। उमेश ने चादर हटाकर देखा तो दोनों के गले किसी धारदार हथियार से काटे हुए थे। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

पिपलौद थाना प्रभारी हरिसिंह रावत ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर सर्चिंग शुरू कर दी। वहीं कुछ देर बाद जिला मुख्यालय से एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किस वजह से की गई है और हत्यारे कौन हैं। खंडवा पुलिस एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पिपलौद थाना क्षेत्र में एक घटनाक्रम हुआ है। यहां एक पति पत्नी की गला रेती हुई लाश गांव से कुछ दूर उनके खेत में मिली है। दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। हमारी एफएसएल टीम भी जांच कर रही है। हमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हम उसी लीड पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कारण ही सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें