फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दो महिलाओं ने शराबी को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में घर में करता था मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 17 Dec 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा जिले में एक शराबी युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने उसे इसलिए पीटा कि वह शराब पीकर घर में मारपीट करता था।
विज्ञापन
खंडवा में शराबी युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक शराबी युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने उसे इसलिए पीटा कि वह शराब पीकर घर में मारपीट करता था। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा के छैगांव ब्लॉक के दोन्दवाड़ा गांव का बताया जा रहा है। बता दें कि खंडवा जिले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बुजुर्ग और एक अन्य महिला युवक को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ में डंडा लेकर सामने खड़ी हुई हैं। वीडियो में आ रही आवाज से पता चलता है कि खंभे से बंधा युवक शराब का आदी है और शराब पीकर परिजनों को परेशान करता है। वीडियो में जो आवाज आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि युवक शराबी है और शराब पीने के बाद अपनी दादी और पत्नी के साथ मारपीट करता था। 

लोगों ने बताया कि शराब की लत से परिवार वाले परेशान थे। लत छुड़ाने और उसको सबक सिखाने के मकसद से उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। महिलाओं के हाथ में डंडे हैं, जिससे उसे डराया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग वायरल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें