फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: सिमी के पूर्व सदस्य के घर पहुंची NIA की टीम, दो घंटे सर्चिंग और पूछताछ की गई

Tue, 16 May 2023 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने दबिश दी। दरअसल, सरकार द्वारा बैन आतंकी संगठन सिमी के सदस्य रहे एक युवक के घर एनआईए की टीम पूछताछ करने पहुंची थी। सुरक्षा एजेंसी की टीम ने करीब दो घंटे युवक के घर में सर्चिंग की और उसके परिजनों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा में सिमी के सदस्य रहे रकीब कुरैशी के मोघट थाना क्षेत्र स्थित घर पर कोलकाता एनआईए की टीम ने दबिश दी थी। टीम ने खंडवा पुलिस का सपोर्ट लेकर लगभग दो घंटे तक रकीब के कमरे में सर्चिंग की, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोलकाता एनआईए के दो अधिकारी सुबह करीब दस बजे कोतवाली और मोघट पुलिस की टीम के साथ खानशाहवाली कालोनी में रकीब कुरैशी के घर पहुंचे। परिवार से रकीब के कमरे की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम चौकस नजर आई। पुलिस ने चारों तरफ से रकीब के घर को घेर रखा था। इसके साथ ही छत से भी नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि रकीब का कमरा पहली मंजिल पर है। इसके बाद अधिकारियों ने उसके कमरे में पहुंचकर सर्चिंग की, करीब दो घंटे तक कमरे को छाना।

रकीब को जनवरी में किया गया था गिरफ्तार...
कार्रवाई पूर्ण होने के बाद अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। हालांकि, इससे पूर्व जांच एजेंसी ने जनवरी में रकीब को खंडवा से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे कोलकाता ले गए थे। उसके आईएसआईएस से संबंध की आशंका भी जताई गई थी। पूछताछ में यह पता चला था कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में अपना नेटवर्क फैला रहा था। उसके पास मिले सामान में यह बात भी सामने आई थी कि वो किसी बड़ी हस्ती के काफिले पर हमले की साजिश रच रहे थे। इन सभी मामलों की जांच के लिए जांच एजेसी लगातार इससे जुड़े ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मोघट थाना क्षेत्र में टीम ने की कार्रवाई...
इस मामले पर खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि NIA की एक टीम कोलकाता से आई है। उन्होंने पुलिस से सहयोग मांगा था। दरअसल, जनवरी में एक गिरफ़्तारी हुई थी। उसी से जुड़े एक सर्च ऑपरेशन के लिए टीम यहां आई हुई है। यह कार्रवाई NIA की ही है। हमसे उन्होंने केवल लोकल सपोर्ट मांगा था। खंडवा एसपी ने कहा कि ज्यादा जानकारी के लिए वे अधिकृत नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि NIA की टीम ने खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें