फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: हत्या के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, बुरहानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में था बंद

Tue, 18 Jul 2023 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Khandwa News: हत्या के आरोप में सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुरहानपुर जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में सजा काट रहा था।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा की जिला जेल में एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बंदी बुरहानपुर जिले में हुई एक हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी अमर सारवान पिछले कुछ दिनों से खंडवा जेल में बंद था। मंगलवार सुबह उसे अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि बीते सात जुलाई को एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने बुरहानपुर में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अवैध शराब की शिकायत को लेकर हुई हत्या का वीडियो वायरल हो चला था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में लालबाग थाना प्रभारी को भी लापरवाही बरतने के चलते निलंबित किया गया था। घटना के बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण को भी ढहाया था। फिलहाल, जेल प्रशासन इस मामले में प्रशासनिक जांच करने की बात कह रहा है।

खंडवा जिला जेल में हत्या के मामले में बंद एक आरोपी की मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोपी बुरहानपुर का निवासी अमर सारवान है, जिसे 11 जुलाई को खंडवा जिला जेल लाया गया था। खंडवा के पड़ोसी जिले बुरहानपुर में सात जुलाई को एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में बुराहनपुर पुलिस ने अमर और उसके परिवार सहित अन्य के खिलाफ 302 का केस दर्ज कर, उन्हें खंडवा जिला जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


अमर के साथ उसके परिवार और इस हत्याकांड में मदद करने वाले अन्य लोग भी जेल में ही है। खंडवा जेल उप अधीक्षक ललित दीक्षित के अनुसार मृतक को चेस्ट पेन होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब दो घंटे उसका इलाज होने के बाद लगभग सुबह 5:45 उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत का सही कारण क्या है।

बता दें कि बुरहानपुर पुलिस ने राजेश पिता पंडित ताड़े की हत्या के मामले में अमर अहित सात अन्य लोगों को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर खंडवा जेल भेज दिया था। बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र में सात जुलाई को पुराने विवाद को लेकर आरोपी मृतक अमर सारवान ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर राजेश पिता पंडित ताड़े की हत्या कर दी थी। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अमर सारवान सहित साथ देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर खंडवा जेल भेज दिया था। इस मामले में बुराहनपुर पुलिस अधिक ने लापरवाही बरतने पर लालबाग थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया था। बुराहनपुर जिला प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलने की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें