फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: दुर्लभ प्रजाति के आधा दर्जन से अधिक गिद्ध जब्त, उप्र से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहा था आरोपी

Wed, 19 Jan 2022 02:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर से इन्हें एक बक्से में भरकर महाराष्ट्र ले जा रहा था।
 
विज्ञापन
Khandwa: दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों को जब्त किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर से इन्हें एक बक्से में भरकर महाराष्ट्र ले जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह को सूत्रों से खबर मिली थी कि दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों की तस्करी प्रदेश के रास्ते से की जा रही है। रेलमार्ग का इसका बड़ा माध्यम बन रहा है। इसके बाद वनमंत्री ने वन विभाग और पुलिस को रेलवे स्टेशनों पर नजर रखकर तस्करों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया था। इसी कार्रवाई में सोमवार को एक तस्कर को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि देर रात कानपुर से मनमाड़ जा रहे फरीद अहमद पिता बशीर अहमद निवासी उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के सामान की वन अमले ने जांच की। फरीद अहमद के पास एक बॉक्स मिला, जिसकी तलाशी लेने पर आधा दर्जन से अधिक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध मिले।

आरोपी फरीद अहमद को खंडवा के वन अमले ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। खंडवा एसडीओ नितिन राजोरिया ने बताया कि आरोपी फरीद को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड मांगा जा रहा है। पूछताछ में बड़े तस्कर गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें