फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दिलजले युवकों ने जला दी लड़के की बाइक, मोहल्ले की लड़की से दोस्ती पर थे खफा

Wed, 28 Dec 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में एक युवक की बाइक इसलिए जला दी, क्योंकि वह एक लड़की से मिलने आता था। लड़की के मोहल्ले में रहने वाले तीन लड़कों ने ये करतूत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक युवक की बाइक इसलिए जला दी, क्योंकि वह एक लड़की से मिलने आता था। लड़की के मोहल्ले में रहने वाले तीन लड़कों ने ये करतूत की है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले के पंधाना का है। पुलिस ने बताया कि खंडवा के कुंडलेश्वर वार्ड में सोमवार देर रात बाइक जलाने की सूचना मिली थी। मोघट पुलिस व फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और जलती बाइक पर पानी डालकर आग बुझाई। जांच के बाद पता चला कि जो बाइक जली वह पंधाना के आरूद गांव में रहने वाले रामेश्वर पिता लखन की थी। पूछताछ में पता चला कि कुंडलेश्वर वार्ड में दो नाबालिग लड़कियां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इनमें से एक की दोस्ती रामेश्वर से थी। रामेश्वर उससे मिलने के लिए वार्ड में आया करता था। ये मोहल्ले के कुछ लड़कों को खलने लगा। उन्होंने देर रात उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने पवन यादव को पकड़ा और सख्ती बरती तो उसने जर्म कबूल कर लिया उसने अपने दो साथी मोहन योगी और विशाल माली के साथ वारदात करना बताया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

खंडवा सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे संदिग्ध युवकों का पता चला। उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें