फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर ने पेश की अनूठी मिसाल, 14 महीने की बेटी को पढ़ाई के लिए आंगनबाड़ी भेजा

Wed, 26 Jun 2019 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तन्वी सुंद्रियाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में खंडवा जिले की कलेक्टर ने प्राथमिक शिक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को आईना दिखाते हुए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी 14 महीने की बेटी का दाखिला आंगनबाड़ी में करवाया है। सूत्रों के मुताबिक यह जिले का पहला मामला है जब किसी कलेक्टर ने अपनी संतान को आंगनबाड़ी में पढ़ने के लिए भेजा हो।

विज्ञापन


तन्वी सुंद्रियाल खंडवा की कलेक्टर हैं। उनके पति डॉ. पंकज जैन नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल में अपर आयुक्त हैं। तन्वी ने अपनी बेटी पंखुड़ी का एडमिशन आंगनबाड़ी में कराने के बाद कहा कि व्यवस्था में सुधार की शुरुआत खुद से करनी चाहिए। 

बता दें कि इससे दो महीने पहले कटनी क्षेत्र में बेटी पंखुड़ी का दाखिला आंगनबाड़ी में कराया था। यह दाखिला प्री-स्कूलिंग को देखते हुए कराया गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पत्र लिखकर कलेक्टर तन्वी के इस फैसले की प्रशंसा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें