फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, नीचे गिरा 10 साल का मासूम; पहिए के नीचे आने से मौत

Wed, 09 Sep 2026 04:38 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के विजयराघवगढ़ में चलती स्कूल वैन का गेट खुलने से 10 वर्षीय छात्र जीत यादव नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
स्कूल वैन की लापरवाही ने ली मासूम की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एक बार फिर लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई। मामला विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूल जा रही वैन का गेट अचानक खुलने से 10 वर्षीय छात्र सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वैन का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची विजयराघवगढ़ पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने स्कूल वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, विजयराघवगढ़ निवासी दिनेश यादव का 10 वर्षीय बेटा जीत यादव दूसरी कक्षा में पढ़ता था। रोज की तरह बुधवार को वह स्कूल जाने के लिए वैन में सवार हुआ था। इसी दौरान चलती वैन का गेट अचानक खुल गया, जिससे जीत नीचे गिर गया और वैन का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  कढ़ाई में शव रखकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण, देखें वीडियो

घटना के बाद चालक आनन-फानन में बच्चे को विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, लेकिन उसे अस्पताल में छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद जीत को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने चालक की गिरफ्तारी के साथ ही लापरवाही बरतने वाले स्कूल संचालक के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि स्कूल वैन से गिरने के बाद दूसरी कक्षा के छात्र जीत यादव की मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया था, जिन्हें समझाकर मार्ग खुलवाया गया। पुलिस ने द्वारिका पब्लिक स्कूल की वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें