फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: मूसलाधार बारिश से मंगलनगर पुलिया जलमग्न, आमजन और रेल यात्री बेहाल; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Sat, 12 Jul 2025 03:19 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: कटनी जिले में पिछले एक हफ्ते से सक्रिय मानसून ने शहर की व्यवस्थाओं को उजाड़ दिया है। रातभर हुई बारिश ने दो स्टेशनों को जोड़ने वाली मंगलनगर पुलिया को जलमग्न कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रास्तों पर जलभराव से यात्री परेशान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और इससे सबसे अधिक प्रभावित हुई है कटनी मुड़वारा स्टेशन को साउथ स्टेशन से जोड़ने वाली मंगलनगर पुलिया। दो दिनों की लगातार बारिश के चलते पूरी पुलिया बारिश के पानी में डूब चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
पुलिया डूबी, आवाजाही ठप
मंगलनगर की इस पुलिया से रोजाना सैकड़ों लोग स्टेशन और शहर के बाजार तक पहुंचते हैं, लेकिन पुलिया के जलमग्न होने के कारण अब लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। झर्रा टिकुरिया निवासी विकास चौधरी ने बताया कि बारिश का पानी पुलिया में भर गया है, जिससे मेरी गाड़ी बंद हो गई। काम पर नहीं जाऊंगा तो घर कैसे चलेगा?

यह भी पढ़ें- Indore News : जेल से बाहर आया आसाराम, अस्पताल में चेकअप के दौरान उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

 
वहीं, यतेंद्र वर्मा का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है, हर बार बारिश में यही होता है। आधी से ज्यादा पुलिया डूबी रहती है, लोग किसी तरह पार करते हैं, कई तो जान जोखिम में डालकर रेल लाइन से पार करते हैं, जो बेहद खतरनाक है। कुछ लोग अपना रास्ता बदलकर दूर से होकर निकलते हैं।
 
कटनी में अब तक 419.5 मिमी बारिश, स्कूलों में छुट्टी
जिले में अब तक 419.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MP News:  कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर बालाघाट के दो वन विभाग कार्यालय सील, 28.33 लाख की वसूली के आदेश
 
जलभराव वाले क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बल
रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने जानकारी दी कि उनके क्षेत्र के गड्ढा टोला बस्ती, मंगलनगर पुलिया, सागर पुल और छपरवाह पुलिया जैसे क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या सामने आई है। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि लोग जलभराव की जगहों से दूर रहें और किसी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें