फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: गांजे की तस्करी में लिप्त तीन पारधी महिलाएं गिरफ्तार, लाखों का माल लेकर स्टेशन पर घूम रही थीं

Sun, 29 Sep 2024 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी पुलिस ने तीन महिलाओं को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के पास चार बोरियों में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
कटनी में गांजे की तस्करी में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई तीनों महिला आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार बोरियां बरामद करते हुए उसमें रखा 65 किलो से अधिक का गांजा जब्त किया है। 
विज्ञापन


कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि बड़वारा पुलिस ने कांबिंग गश्त दौरान तीन महिलाओं को स्टेशन से आते वक्त पकड़ा था। पूछताछ में एक महिला संदिग्ध प्रतीत हुई तो उनकी तलाशी ली गई। उसी दौरान उनके पास रखी चारों बोरियों से 65 किलो 600 ग्राम गांजा, जिसकी बाजार मूल्य 9 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है, जब्त किया गया। बड़वारा पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

एएसपी संतोष कुमार डेहारिया के मुताबिक पकड़ी गई तीनों महिला आरोपी पारधी समुदाय की हैं, जिसमें से 1 खड्डी पारधी कटनी जिले के रीठी थाना हरदुआ ग्राम निवासी है तो दो महिला आरोपी जगराही पारधी और बिन्नी पारधी पन्ना जिले के शाहनगर निवासी बताए गए। आपको बता दें कटनी पुलिस ने इस वर्ष करीब अवैध मादक पदार्थ की 46 कार्रवाई करते हुए करीब एक सैकड़ा गांजा तस्करों को पकड़ा है, जिनसे करीब 280 किलो गांजा दस्तयाब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें