फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व विधायक की पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश, तहसीलदार पर लगाए पक्षपात के आरोप

Fri, 06 Jun 2025 09:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटनी

सार

कटनी जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील दफ्तर में खुद को आग लगाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि उनके गांव की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस विधायक की पत्नी ने खुद पर डाला केरोसिन तेल. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा मामला सामने आया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने प्रशासनिक लापरवाही से नाराज होकर बड़वारा तहसील परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया और बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन


पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
रंजीता सिंह का आरोप है कि कटनी जिले के उनके गांव बिलायतकला स्थित पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वह बीते छह माह से बड़वारा तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। उन्होंने नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह पर पक्षपात और लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


“अगर अब भी सुनवाई नहीं हुई तो जान दे दूंगी”
मीडिया से बात करते हुए रंजीता सिंह ने कहा, “मैं लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई तो मैं अपनी जान दे दूंगी।” इस बयान के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की जानकारी मिलते ही बड़वारा पुलिस और डीएसपी उमराव सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें