फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: जीतू पटवारी ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा-सभी गारंटी फेल

Tue, 27 May 2025 09:22 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में कुछ दिन के लिए आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की। उनका ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में थोड़े दिन के लिए आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर कड़ी आलोचना की। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जो गारंटियां दी थीं, वे पूरी नहीं हुईं और कटनी को माफियाओं का ठिकाना बता दिया।
विज्ञापन


कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का बहुत धूमधाम से स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही और कार्यकर्ताओं से जबलपुर में होने वाली जय हिंद सभा में ज्यादा से ज्यादा आने की अपील की। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की पांचो गारंटी फेल हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मोहन यादव की सरकार भी शिवराज की तरह कमजोर थी।


यह भी पढ़ें:  इंदौर में दो जून को लगेगा रोजगार मेला, कई दिग्गज कंपनियां आएंगी, 18 से 40 वर्ष तक के लिए मौके
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में तीसरे नंबर पर है। सरकार कर्ज में डूबी हुई है और आराम फरमाने में लगी है। ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान मुद्दे पर भी उन्होंने बीजेपी को कटघरे में लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना विरोधी बयान से मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों में देशभक्ति है, लेकिन मोदी की रगों में सिंदूर और बारूद बहता है। जाते वक्त उन्होंने कटनी में अवैध खनन और जमीन पर कब्जे के सवाल पर कटनी को माफियाओं की राजधानी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें