फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच में मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, RPF-वन विभाग तस्करी के एंगल से करेगा जांच

Mon, 18 Sep 2023 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: कटनी में रेलवे पुलिस ने अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच से एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ पकड़ा है, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग को कछुआ सौंपा गया है। बताया जा रहा है ट्रेन में मिले इस कछुए की कीमत काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
AC कोच में मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी साउथ स्टेशन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन क्रमांक 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच में एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ निकल आया। इसे देखकर सभी यात्री भयभीत होने लगे, जिसकी सूचना मिलते ही कटनी आरपीएफ से अनिल कुमार दीक्षित अपने स्टाफ के साथ एसी कोच में पहुंचकर बेशकीमती कछुए को सुरक्षित उठाते हुए पानी के टब में रख दिया। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही वन अमला भी आरपीएफ थाने पहुंच गया था।

विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि ट्रेन में एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला था। जो की समुद्री तटीय इलाकों में पाया जाता है। यह एक विलुप्त प्रजाति का कछुआ है, जिसे इंडियन फिलिप सेल टर्टल के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है यह श्रेणी-2 स्तर का जीव है, जिसे आरपीएफ ने हमें सुपुर्द किया है।

कछुए का स्वास्थ्य परिक्षण करवाए जाने पर वह स्वस्थ पाया गया है। ट्रेन में यह कछुआ कहां से आया, इसकी कोई तस्करी तो नहीं करता है। इसकी जांच कटनी आरपीएफ के साथ मिलकर वन विभाग की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें