फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Rain: दतला नदी के पानी से बह गया पुल, कई गांव बने टापू, प्रशासन ने नाव चलाकर की लोगों की मदद

Sat, 05 Aug 2023 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

लगातार बारिश से दतला नदी अपने रौद्र रूप में है। इससे ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम सगमा और लालपुर के बीच बने पुल को अपने तेज बहाव से क्षतिग्रस्त कर दिया है। कई इलाकों में मदद के लिए प्रशासन को नाव तक चलानी पड़ी। 
विज्ञापन
कटनी में नदी में आई बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जबरदस्त बारिश होने के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं। आलम ये है कि बारिश का पानी अब घरों के अंदर घुसने लगा है। इसके चलते ग्रामीणों का जन-जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है। 
विज्ञापन


पिछले चार दिन से सक्रिय हुए मानसून से लगातार जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इन्हीं में से एक है दतला नदी जो ढीमरखेड़ा के लोगो के लिए जीवन दायिनी का काम किया करती थी। लगातार बारिश से नदी अपने रौद्र रूप में है। इससे ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम सगमा और लालपुर के बीच बने पुल को अपने तेज बहाव से क्षतिग्रस्त कर दिया है। कई इलाकों में मदद के लिए प्रशासन को नाव तक चलानी पड़ी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए पार करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों की मानें तो पुल के टूटने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के लिए अब तकरीबन 15 से 20 किलोमीटर का ज्यादा घूमकर जाना पड़ेगा। हालांकि पुल के टूटने की जानकारी कलेक्टर अवि प्रसाद को दे दी है। 

जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम मटभौना में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के दौरान किया गया था। लेकिन अब पुलिया का डायवर्शन मार्ग बहने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें