वीडियो के मुताबिक कटनी पुलिस ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देना वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कटनी पुलिस एक ग्रामीण महिला को बाल पकड़कर घसीटते और उसे पीटते दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ उस पर 151 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल में भी डाल दिया। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी बताई गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी अनुसार घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है। दरअसल पावर ट्रांसमिशन कंपनी कौड़िया निवासी छैना बाई की जमीन पर 132केवी का इलेक्ट्रिक टावर लगाना चाहती थी, लेकिन लगातार महिला के विरोध करने पर जिला प्रशासन सहित तीन थानों का पुलिस बल स्लिमानाबाद के ग्राम कौड़िया पहुंचा था। इस बीच महिला और उसके परिवार द्वारा जिला प्रशासन का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल ने इसका जवाब महिला को बाल पकड़कर घसीटकर और उसके घर वालो के साथ पिटाई करके दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।