फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी पुलिस की ये कैसी तस्वीर!: महिला के बाल पकड़कर घसीटा, जमकर पीटा फिर भेजा जेल, पुराना वीडियो अब हुआ वायरल

Wed, 16 Aug 2023 10:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी पुलिस पर एक ग्रामीण महिला को बाल पकड़कर घसीटने और पीटने का आरोप है। घटना पुरानी है, पर इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इधर पुलिस ने मारपीट से इनकार किया है। 
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक कटनी पुलिस ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देना वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कटनी पुलिस एक ग्रामीण महिला को बाल पकड़कर घसीटते और उसे पीटते दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ उस पर 151 के तहत कार्यवाही करते हुए जेल में भी डाल दिया। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी बताई गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है। दरअसल पावर ट्रांसमिशन कंपनी कौड़िया निवासी छैना बाई की जमीन पर 132केवी का इलेक्ट्रिक टावर लगाना चाहती थी, लेकिन लगातार महिला के विरोध करने पर जिला प्रशासन सहित तीन थानों का पुलिस बल स्लिमानाबाद के ग्राम कौड़िया पहुंचा था। इस बीच महिला और उसके परिवार द्वारा जिला प्रशासन का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल ने इसका जवाब महिला को बाल पकड़कर घसीटकर और उसके घर वालो के साथ पिटाई करके दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

कटनी पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता ने बताई कहानी
पीड़िता के मुताबिक उसकी जमीन का मुआवजा दिए बिना ही उसमें टावर लगाया जा रहा था। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की गई। यही नहीं मेरे और घरवालों के विरोध धारा 151 के तहत जेल भी भेजा गया। हालांकि अब जिला प्रशासन ने हमें पांच लाख का मुआवजा देने की बात कही है, लेकिन हमारे साथ हुई बर्बरता पूर्वक पिटाई और बेवजह मामला बनाकर जेल भेजकर जिला प्रशासन ने गलत किया है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए शिकायत भी की, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पुलिस ने मारपीट से किया इनकार
एएसपी मनोज केड़िया ने बताया घटना पुरानी है। महिला की जमीन पर टॉवर लगाने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन द्वारा 132केवी का टॉवर लगाना था जिसको लेकर महिला उपद्रव मचा रही थी। महिला पुलिस ने उसे पकड़कर 151 के तहत प्रकरण बनाकर जेल भेजा था। महिला के साथ हुए मारपीट पर एएसपी ने कहा कोई मारपीट नहीं हुई हालांकि वायरल वीडियो पुलिस अधिकारी के बयान के बिल्कुल उल्ट दिखाई दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें