सार
युवक की मौत से नाराज परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। इस कारण परिजनों को संदेह है कि युवक की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
कटनी जिले के इंदवार थाने के अमरपुर चौकी इलाके में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत से ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे हत्या की साजिश है। इसलिए वे जांच की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को सुखसेन पिता गोविंद जायसवाल (25), निवासी बड़छड़ की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे समीप के बरही अस्पताल लेकर गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
युवक की मौत से नाराज परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। इस कारण परिजनों को संदेह है कि युवक की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने कटनी पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।