फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: खेत से लौट रहे किसान को रास्ते में दिखा बाघ, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, वन विभाग रख रहा नजर

Sun, 23 Jul 2023 12:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

बरही वन परिक्षेत्र के कुठिया महगवां निवासी किसान बलिराम काछी अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी कुछ दूर चलते ही उसके सामने बाघ आ गया। बाघ को देख घबराया बलिराम अपनी जान बचाने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में खेत से लौट रहे किसान के समाने बाघ आ गया। खुद की जान खतरे में देख किसान जैसे-तैसे पेड़ पर चढ़ गया और ग्रामीणों को आवाज देकर बाघ होने की जानकारी देने लगा। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के शोरगुल से बाघ जंगल की तरफ भाग गया तब जाकर किसान ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


बरही वन परिक्षेत्र के कुठिया महगवां निवासी किसान बलिराम काछी अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी कुछ दूर चलते ही उसके सामने बाघ आ गया। बाघ को देख घबराया बलिराम अपनी जान बचाने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया और ग्रामीणों को पेड़ से ही आवाज लगाते हुए बाघ होने की जानकारी देने लगा। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों का शोरगुल सुन आखिरकार बाघ जंगल की ओर चला गया। वहीं, गांव के आस पास बाघ का मूवमेंट होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग तक पहुंचाई। जिसके बाद बरही रेंजर डॉ गौरव सक्सेना, डिप्टी रेंजर रामयश मिश्रा, बीट गार्ड चंचल पांडे सहित अन्य वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। जिसके बाद वन अमले ने ग्रामीणों को वन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की समझाइश दी गई ताकि कोई जनहानि न हो सके। वही 24 घंटे के लिए टीम बाघ के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें