फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है भाई: दूध के डिब्बे में भरकर होती थी शराब तस्करी, पुलिस ने तस्कर को ऐसे किया गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है। गजब तो यह है कि गिरफ्तार हुआ तस्कर बड़े ही चालाकी से शराब की तस्करी करता था। फिलहाल, पुलिस ने कुछ इस तरीके से उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर को हिरासत में लिया है, जो पुलिस को चकमा देने के लिए दूध के कंटेनर में देशी शराब रखकर अवैध तरीके से एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा था। तभी पुलिस ने आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल, पूरी कार्रवाई रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने अपने पुलिस बल के साथ आईसीआईसीआई बैंक के पास अंजाम दी है। जहां वाहनों की चेकिंग करते वक्त अमीरगंज निवासी विमल यादव को दूध के कंटेनर में 50 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के शराब तस्करी के इस हैरतअंगेज तरीके को देखकर रंगनाथ पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई।

थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि वाहनों की जांच करते वक्त पड़रवाडा निवासी विमल यादव के कब्जे से 50 पाव देशी शराब दूध के कंटेनर में मिला, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये के करीब आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट-34 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। फिलहाल, आरोपी का इस तरह से शराब तस्करी का ये अनोखा तरीका काफी चर्चित बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें