इंदौर मेें रणजीत हनुमान प्रभातफेरी मेें हुई एक युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। हत्या का प्रकरण कोर्ट में चल रहा है और मुख्य गवाह मृतक का भाई है। उसे धमकी मिली है कि यदि कोर्ट में गवाही दी तो उसे जान से मार देंगे। छोटे भाई ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज किया हैै। इस हत्याकांड मेें एक भाजपा पार्षद का रिश्तेदार भी शामिल है।
चार जनवरी को रणजीत हनुमान की प्रभातफेेरी के दौरान धक्का लगाने की बात पर गोमा की फेल निवासी शुभम रघुवंशी का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान एक युवक ने शुभम के गले पर चाकू मार दिया था।
गले की नस कटने के कारण काफी खून बह गया और अस्पताल जाने से पहले शुभम की मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने यश और युवराज को गिरफ्तार कर लिया था।
इस हत्याकांड में शुभम का छोटा भाई सौरभ रघुवंशी मुख्य गवाह है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह अपनी मां के साथ तुकोगंज थाने पहुंचा और कहा कि रात को वह बस्ती की किराने की दुकान पर खड़ा था। तभी अभिषेक शर्मा निवासी भागीरथपुरा बाइक से आया और उसने मुझसे कहा कि यदि तुझे जान प्यारी है तो कोर्ट में जाकर गवाही मत देना।
इस दौरान उसने गालियां भी दी। सौरभ और उसके साथियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। पुलिस ने सौरभ की शिकायत पर अभिषेक शर्मा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देेने का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।