कटनी पुलिस ने क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरिए को गिरफ्तार किया है, जिनसे तीन मोटर साइकिल, सात नग मोबाइल, नौ हजार रुपये नकद, चार नग पेन, चार्जर, कैलकुलेटर सहित तीन लाख रुपये के करीब का लेखा-जोखा बरामद किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कटनी जिले की एनकेजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर ग्राम पहरिया स्थित राणा के फॉर्म हाउस के पीछे दबिश देते हुए चार सटोरियों को घेराबंदी कर पकड़ा। एनकेजे पुलिस ने आरोपियों के पास से क्रिकेट सट्टा में उपयुक्त तीन मोटर साइकिल, सात मोबाइल फोन, नौ हजार की नकदी, कैलकुलेटर, पेन सहित चार लाख 80 हजार का मशूरूका बरामद किया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने आरोपियों से एक रजिस्टर भी बरामद किया है, जिसमें क्रिकेट सट्टा से जुटे करीब तीन लाख से अधिक का लेखा-जोखा मिला है। पूरे मामले पर कटनी पुलिस ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा आईपीएल के शुरुआत से ही क्रिकेट सट्टा चालू किया था, जिसकी जानकारी मिलते ही एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय द्वारा अपने पुलिस बीएल के साथ दबिश देते हुए मौके से आरोपी जय मूलचंदानी, भरत मूलचंदानी, मो. असगर सहित चंदन नाकरा को गिरफ्तार करते हुए क्रिकेट सट्टे उपयोग होने वाले उपकरणों की जब्ती बनाई।
आरोपियों से तीन लाख के करीब का ऑनलाइन लेखा-जोखा मिला। ये पैसे ऑनलाइन लेकर पलटी करते थे। ये कहां पलटी करते थे, इनसे जुड़े लोग जिले में कहां-कहां फैले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।