फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: कटनी की चारों विधानसभा जाएगी जन आशीर्वाद यात्रा, दो सांसद, दो सीएम समेत केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Fri, 15 Sep 2023 06:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: उमरिया होते हुए कटनी पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को विजरावगढ़ विधानसभा से होते हुए बड़वारा में पहुंचेगी। यात्रा के दूसरे दिन असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा भी मुड़वारा विधानसभा में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
कटनी के चारों विधानसभा जाएगी जन आशीर्वाद यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, जो उमरिया जिले से होते हुए कटनी में प्रवेश कर चुकी है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को विजरावगढ़ विधानसभा से होते हुए बड़वारा में पहुंचेगी। जिसमें शामिल होने सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, जो जनता के बीच जाकर बड़वारा के बीजेपी प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं, इस जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा भी मुड़वारा विधानसभा में शिरकत करेंगे। जहां बाइक रैली, सभाओं के माध्यम से केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां जनता को गिनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि जिले की अंतिम विधानसभा बहोरीबंद में बीजेपी ने कई नेताओं के साथ खुद असम के सीएम, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, स्थानीय विधायक प्रणय पांडे लोगों के बीच अपने काम बताने के साथ ही बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। 
विज्ञापन


पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीजेपी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने बताया कि दो दिन चार विधानसभा कवर करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में कई दिग्गज शिरकत करने वाले हैं, जो जन सभाएं, रोड़ शो के माध्यम से जनता के बीच जाने का काम करेंगे। वहीं, अंतिम विधानसभा बहोरीबंद से होते हुए जन आशीर्वाद यात्रा पन्ना जिले के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें