फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: खिचड़ी खाने के बाद फूड पॉयजनिंग का शिकार हुए 13 बच्चे, खाने में गिरा था जहरीला जीव

Sat, 07 Oct 2023 07:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: कटनी में 13 बच्चे खिचड़ी खाने के बाद फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
असपताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में एक बार फिर फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है, जिसके शिकार हुए 13 मासूम बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनका इलाज जारी है। मंगलनगर स्थित बने रंगनाथ मंदिर में वेदों की शिक्षा लेने अलग-अलग जिलों से आए बच्चे प्रसाद में मिली खिचड़ी खाने से बीमार पड़ गए। जिसके बाद श्री गरुण ध्वज वेद पाठशाला के आचार्यों और पुजारी ने सभी बीमार 13 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में पाया की बच्चों की हालत फूड पॉइजनिंग के चलते बिगड़ी है जिनको बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बच्चों को मिली खिचड़ी में कोई ज़हरीला कीड़ा गिर गया था, जिस कारण बच्चो का स्वास्थ्य बिगड़ा। बीमार बच्चों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 16वर्ष के अंदर है, जिन्हें उल्टी और बेचैनी जैसी समस्या हो रही थी। फिलहाल डॉक्टर के इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई लेकिन बच्चों की निगरानी के लिए उन्हें 12 घंटे के लिए जिला अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है।

सिविल सर्जन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में कुछ बच्चों को प्रसाद खाने के बाद उल्टी, जी मिचलाना जैसी समस्या देखने को मिली है, ये सभी फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं, जिसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच करने पर यह पाया गया कि 12 से 16 वर्ष की आयु के बच्चे अच्छी स्थिति में थे, लेकिन एहतियात के तौर पर रात तक उन्हें निगरानी में रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें