फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: इलाज के लिए मुंबई जा रहे 10 वर्षीय बच्चे की ट्रेन में मौत, पिता ने शव को गांव ले जाने के लिए मांगी मदद

Wed, 05 Jul 2023 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

पवन एक्सप्रेस में एक 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने भाइयों और पिता के साथ बिहार से मुंबई इलाज कराने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखानसेन निवासी मोहम्मद कलामुद्दीन अपने बीमार बेटे का इलाज कराने पवन एक्सप्रेस में बिहार के चंपारन से मुंबई जा रहा थे, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। जिसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई। जिसके बाद कटनी जंक्शन पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतरवाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


मृतक के पिता मोहम्मद कलामुद्दीन ने बताया कि वह अपने 10 साल के बेटे के इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसके बेटे की मौत हो गई है। अब कटनी से गांव जाने के लिए उनके पास पैसे नहीं है, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन और समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है ताकि वह अपने बेटे के शव को अपने गांव तक ले जा सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें