मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक लंबे वक्त के बाद स्पा सेंटर पर दबिश देते हुए दो थानों की संयुक्त टीम ने एक दर्जन युवक-युवतियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां में संचालित हैप्पी स्पा सेंटर का बताया गया। जहां लंबे वक्त से अनैतिक कृत्य की शिकायत पुलिस को मिल रही थी।
बता दें कि मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव, महिला टीआई मधु पटेल सहित 15 लोगों की टीम ने मिलकर दबिश देते हुए मौके से छह युवक और छह युवतियों को अनैतिक कृत्य करते पकड़ा। वहीं, पुलिस ने स्पा सेंटर से डेटा रजिस्टर, नकदी, अनैतिक सामग्री सहित आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।
जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने बताया कि शिकायतों के आधार पर हैप्पी स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई करते हुए युवक-युवतियां को पकड़ा है। हालांकि, पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। शहर भर में स्पा सेंटरों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, जहां काम कर रही अधिकांश युवतियां बाहरी इलाकों से लाई गई होती हैं, जिनका न तो पुलिस के पास रिकॉर्ड होता है और न ही स्पा संचालक युवतियों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाया जाता है।
वहीं, मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई भी काफी संदेह के घेरे में दिखी। क्योंकि महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने न सिर्फ स्पा संचालक का बचाव करती दिखीं। बल्कि पकड़े गए आरोपियों की संख्या बताने में काफी हेर-फेर करती दिखीं। बड़ी बात ये है पुलिस ने आरोपियों पर किन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की, इसकी भी जानकारी देने से बचती दिखीं।