फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: स्वास्थ्य विभाग का बाबू आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतनमान समयमान बढ़ाने के एवज में मांगी थी रकम

Mon, 19 Sep 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वेतनमान समयमान बढ़ाने के लिए वह स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ स्थापना शाखा के बाबू राहुल मिश्रा से मिला था, जिसने काम के बदले आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के बाबू को जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी में स्वास्थ्य विभाग के बाबू को जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बाबू ने विभाग के ही लैब टेक्नीशियन से वेतनमान समयमान बढ़ाने के एवज में आठ हजार रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन


लोकायुक्त टीआई स्वप्निल दास ने बताया की संदीप यादव ने लोकायुक्त को लिखित शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। वेतनमान समयमान बढ़ाने के लिए वह स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ स्थापना शाखा के बाबू राहुल मिश्रा से मिला था, जिसने काम के बदले आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। 11 सितंबर को शिकायत लेकर जांच की गई। जब मामला सही पाया गया तो बाबू के पकड़ने का जाल बिछाया गया। 

लोकायुक्त ने पैसे लेकर संदीप को राहुल मिश्रा के पास भेजा गया। जैसे ही उसने पैसे दिए, लोकायुक्त की टीम ने बाबू को दबोच लिया। कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि आरोपी राहुल मिश्रा पर पूर्व में भी आय से ज्यादा संपत्ति के मामले पर कार्यवाही हो चुकी है जिस पर फाइल पेश नही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें