फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: 13.5 लाख रुपये कैश और एक किलो चांदी जब्त, CSP ने कहा लगातार होगी कार्रवाई

Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी पुलिस ने मिशन चौक से तीनों लोगों से गाड़ियों को जांच के दौरान लाखों की नगदी सहित एक किलो चांदी बरामद की है, जिसके दस्तावेज न मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सभी चीजों की जब्ती बनाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने चांदी जब्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस लगातार जांच नाका बनाकर वाहनों की तलाशी कर रही है। इस पर कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा को तीन अलग-अलग वाहनों से नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण पकड़ने पर बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मिशन चौक में वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक सवार से साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी मिली। वहीं, कंपनी कर्मी से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं, जिसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस जांच में एक व्यापारी से सोने-चांदी के आभूषण के साथ पकड़ा गया, जिसके पास बिल न होने पर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने बताया कि कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा अपने पुलिस बल के साथ मिशन चौक पर संघन चेकिंग में जुटे थे, जिसमें एक-एक करके तीन लोगों से नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण जब्त हुए हैं, जिनकी नकदी सहित मशरूका की कीमत साढ़े 14 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर कोई भी कागजात नहीं मिलने पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें