फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: कोतवाली पुलिस ने पकड़े स्मैक के चार पैडलर, मुख्य तस्कर पुलिस की पहुंच से दूर

Thu, 28 Sep 2023 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni Crime: कटनी पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर चाबुक चलाते हुए एक महिला से 15 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, महिला पड़ोसी जिले से स्मैक लेकर कटनी पहुंची थी, जिसे मुड़वारा स्टेशन के पास से गिरफ्तार करते हुए उससे दो लाख 25 हजार रुपये कीमत की 15 ग्राम स्मैक जब्त की है।
विज्ञापन
सीएसपी ख्याति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में स्मैक तस्करी को लेकर कोतवाली पुलिस ने चौथी कार्रवाई करते हुए स्मैक पैडलर को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई महिला जबलपुर से लेकर कटनी में स्मैक बेचने का काम किया करती थी। बड़ी बात ये है चारो के चारो आरोपी खिरहनी फाटक इलाके के बताए गए, जिसे स्मैक तस्करी का गढ़ भी माना जाता है।

विज्ञापन


बता दें, कोतवाली पुलिस चारो कार्रवाई खिरहनी चौकी अंतर्गत क्षेत्र में अंजाम दी है, जिसमें पहली कार्रवाई 13 अगस्त को खिरहनी फाटक के वैकट वार्ड से मोनू उर्फ संदीप निषाद से एक लाख 35 हजार रुपये कीमती नौ ग्राम स्मैक जब्त हुई थी। उसके बाद दूसरी कार्रवाई 27 अगस्त को खिरहनी चौकी अंतर्गत पुरानी बस्ती में पकड़े गए बल्ली सोनी पर करते हुए उससे डेढ़ लाख कीमती 11 ग्राम स्मैक बरामद की थी।

वहीं, तीसरी कार्रवाई 12 सितंबर को खिरहनी फाटक के वैंकट स्कूल के पास हुई। जहां धनपतिया बाई पांच ग्राम स्मैक लिए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने जब्त स्मैक की कीमत 75 हजार आंकी थी। अंत में 28 सितंबर को खिरहनी फाटक निवासी अंजली निषाद को मुड़वारा स्टेशन के पास सबसे ज्यादा मात्रा में स्मैक करीब 15 ग्राम के साथ हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जब्त हुई स्मैक की कीमत दो लाख 25 हजार की आंकी गई है। सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। ये कहां से लाई इसकी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पूर्व में पकड़ी गई स्मैक जबलपुर से आना बताई गई।

कटनी पुलिस जबलपुर में मुख्य सप्लायर का पता करने में जुटी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रही बात खिरहनी में फैले स्मैक के कारोबार की तो उसमें लगातार कार्रवाई करते हुए उस पर पूरी तरह लगाम लगाई जा रही है। फिलहाल, अब तक पकड़े गए सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत प्रकरण बनाते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें