फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: केंद्रीय मंत्रियों के सामने भाजपा नेता बोले- पार्टी छोड़ना सामान्य प्रक्रिया, चुनाव तक जारी रहेगी

Mon, 04 Sep 2023 04:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में दो केंद्रीय मंत्रियों के सामने भाजपा नेता की जुबान फिसल गई। कहने लगे कि पार्टी छोड़कर जाना सामान्य प्रक्रिया है। यह राजनीति का संक्रमण काल है। यह प्रक्रिया चुनाव तक जारी रहेगी। 
 
विज्ञापन
प्रद्युमन लोधी (भाजपा) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रविवार को कटनी आए। उनके सामने ही जन आशीर्वाद यात्रा के स्थानीय प्रभारी प्रद्युमन लोधी ने कहा कि नेताओं का पार्टी में आना-जाना सामान्य बात है। यह राजनीति का संक्रमण काल है। चुनावों तक यह सिलसिला जारी रहेगा। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के साथ ही चित्रकूट से तीन सितंबर को शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में भूपेंद्र यादव, फग्गनसिंह कुलस्ते और राज्य मंत्री सुनील पांडे कटनी आए थे। करीब एक घंटा बैठक चली। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी प्रद्युमन लोधी ने बताया कि विधानसभा चुनावों पर जन आशीर्वाद यात्रा का बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। धार्मिक स्थल चित्रकूट से शुरू होकर यात्रा राजा राम की नगरी ओरछा में 22 सितंबर को पहुंचेगी। 



भाजपा की लिस्ट आने के बाद तेज हुआ दलबदल
भाजपा ने 39 कमजोर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। असर यह हुआ कि 39 में से 17 जगहों पर प्रत्याशियों का विरोध हुआ। कई स्थानों पर भाजपा नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जा रहे हैं। दो दिन पहले ही कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ ही पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत एवं सात अन्य बड़े नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें