फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanha National Park: फैमिली के साथ कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे सचिन तेंदुलकर, जंगल सफारी का ले रहे मजा

Wed, 25 Oct 2023 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

Kanha National Park: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की सैर पर पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को पत्नी के साथ जंगल सफारी का मजा लिया।
विज्ञापन
कान्हा नेशनल पार्क में सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर के साथ मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की सैर पर पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को खुली जिप्सी में जंगल सफारी का मजा लिया। सचिन बालाघाट क्षेत्र में कान्हा के मुक्की रेंज में रुके हैं। जहां उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सचिन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वे पोज देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को ही कान्हा आ गए थे तेंदुलकर
जानकारी के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर मंगलवार को कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ टाइगर सफारी का आनंद लिया। मंगलवार दोपहर को वे प्लेन से रायपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से बालाघाट होते हुए मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। सचिन तेंदुलकर के कान्हा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बडी संख्या में मौजूद रहे।

आदिवासी इलाकों में चला सकते हैं जनजागरण अभियान
सचिन ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी सफारी की। राज्यसभा सदस्य और चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर के आने से कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधऩ भी उत्साहित है। विधानसभा चुनावों को लेकर वे आसपास के आदिवासी इलाकों में जनजागरण अभियान चला सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान में शामिल होने की अपील करते नजर आ सकते हैं। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह दौरा फिलहाल गोपनीय ही रखा गया था। बुधवार को सचिन की सफारी के दौरान की तस्वीरें सामने आई। बताया गया है कि पार्क प्रबंधन को भी सूचना नहीं थी। सचिन के आने के बाद ही उनके लिए इंतजाम किए गए हैं। सचिन ने इस दौरान दो-तीन बार सफारी की और बाघों की साइटिंग भी की।
विज्ञापन


बता दें, मध्यप्रदेश बाघों का घर है। मध्यप्रदेश के छह टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में करीब 785 बाघ रहते हैं। हर साल बड़ी संख्या कई सेलिब्रिटी  बाघों और वन्य जीवों के दीदार के लिए यहां पहुंचते हैं।

क्या खास है यहां
बालाघाट और मंडला जिलों की सीमाओं से लगे सतपुड़ा की वादियों में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान अपनी हरितिमा और वन्य प्राणियों की बाहुल्यता के कारण ना केवल देश अपितु विदेशों में अपनी अलग विशेष पहचान रखता है। इसी कारण विदेशों के सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। अक्टूबर माह में पार्क में भ्रमण प्रारंभ होते ही यहां सैलानियों का आगमन होने लगता है देश और विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी कान्हा पहुंचते है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वास्तुकला के लिए विख्यात कान्हा उद्यान पर्यटकों के बीच हमेशा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, जिसमें जीव जंतुओं का संरक्षण एवं विभिन्न प्रजातियों के पशुओं का आवास बना है। यह पार्क 940 वर्ग फुट के दायरे में फैला हुआ है जहां विलुप्त हो रही बारहसिंगा की प्रजातियां देखने मिलती है जो कान्हा को अपने आप में अनूठा बनाती है। घास के खुले लंबे-चौड़े मैदानों में काले हिरण बारहसिंगा, सांभर और चितल को अठखेलियां करते हुए देखे जाते हैं, वहीं बांस और सागौन तथा लम्बे और बड़े विकसित पेड़ इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें