फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ की पत्रकार वार्ता: छिंदवाड़ा में बोले पूर्व सीएम- सिर्फ घोषणा करने में लगे हैं शिवराजजी, 2020 का मुआवजा अभी तक नहीं मिला

Wed, 19 Jan 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिवराजजी सिर्फ घोषणा करते रहते हैं। उनसे कोई भी घोषणा करवा लो।
 
विज्ञापन
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाए हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिवराजजी सिर्फ घोषणा करते रहते हैं। उनसे कोई भी घोषणा करवा लो।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले के कई क्षेत्रों में दौरा करने गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने आज छिंदवाड़ा में कई क्षेत्रों का दौरा किया है, जहां ओलावृष्टि व अति वर्षा से फ़सलों का नुकसान हुआ है। चना, गेहूं, सब्जियां भी खराब हुई हैं। आज मैंने पीड़ित किसानों से मिलकर सर्वे की पूरी जानकारी ली है, अब बात मुआवज़े की है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले, भोपाल जाकर यह प्रयास करूंगा। लगभग 40 गांव में नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानो के बीच, लोगों के बीच पहुंच रहा हूं।

कमलनाथ ने कहा कि साल 2020 का फ़सलों का मुआवज़ा तो अभी तक मिला नहीं है। शिवराज जी तो अभी सिर्फ़ घोषणा करने में लगे हैं। उनसे तो कुछ भी घोषणा करवा लो। छिंदवाड़ा से मेरा 40 साल का नाता है। मेरा यहां से जब से जुड़ाव है, जब यहां कोई सड़क नहीं थी, कोई सुविधा नहीं थी, पानी तक नहीं था। शिवराज सरकार ने शराब की जो नीति बनाई है, पता नहीं वो किस दृष्टि से बनाई है। वे तो चाहते हैं कि लोगों को ख़ूब पिलाओ, मदहोश रखो ताकि उनको इनकी सच्चाई ना समझ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें