फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KamalNath's big statement: पूर्व सीएम बोले- ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराए सरकार

Mon, 16 May 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने के फैसले के बाद प्रदेश में राजनीति पार्टियों ने भी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव को लेकर एक सवाल में कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने सरकार से ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने को कहा है।
 
विज्ञापन
कमलनाथ ने शनिवार को शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों ने भी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव को लेकर एक सवाल में कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने सरकार से ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने को कहा है।
विज्ञापन


पीसीसी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जब अमेरिका में बैलट पेपर से चुनाव हो सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि क्या अमेरिका, यूरोप, जापान में ईवीएम है। जर्मनी ने तो अपने संविधान में संशोधन किया कि ईवीएम से चुनाव नहीं होगा। कमलनाथ ने कहा कि हमारी मांग बहुत साधारण है। कमलनाथ ने कहा कि हम इलेक्शन कमीशन और कोर्ट से मांग करेंगे कि ईवीएम पर लोगों को शक है।

उन्होंने कहा कि या तो ऐसा सिस्टम लाया जो कुछ देशों में है। जहां बटन दबाया जाता है बैलट निकलकर आता है, उसे बैलट बॉक्स में डाला जाता है। आप देख सकते हैं कि आपका वोट किसे गया, लेकिन यहां कौन सा बटन दबाया, कौन सा निकल आया, कौन सा रिजल्ट आया कुछ पता नहीं चलता।
विज्ञापन

 
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कमलनाथ ने गुना की घटना पर कहा कि यह पूरे प्रदेश की स्थिति है। कानून व्यवस्था ठप है। यहां पुलिस कर्मचारी मारे जा रहे हैं। महिलाओं, आदिवासी भाइयों के साथ अत्याचार हो रहा है। सबसे कमजोर वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। कमलनाथ ने एनएसयूआई को हिदायत दी कि झंडे व नारे लगाने से कुछ नहीं होगा। काम करें।

भाजपा ने कहा- चुनाव जनता जिताती है, बैलेट पेपर नहीं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जमीन नहीं होती तो कमलनाथ ऐसी ही बातें करते हैं। चुनाव जनता जिताती है। बैलेट पेपर थोड़े ही चुनाव जिताते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें