फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ जन्मदिन: अपने दोस्त संजय गांधी के लिए जज से भी लड़ लिए थे कमलनाथ, आज मना रहे हैं 75वां जन्मदिन

Thu, 18 Nov 2021 11:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का आज 75वां जन्मदिन है। स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के साथ कमलनाथ के कई किस्से यादगार हैं।  
 
विज्ञापन
कमलनाथ को 75वें जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने तलवार भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वर्तमान चेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बिना प्रदेश की राजनीति के अहम किरदारों की लिस्ट बनाना नामुमकिन है। उन्होंने 2018 में 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई। यह बात अलग है कि 2020 की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में हुई बगावत को वे काबू नहीं कर सके। उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। इसके बाद भी वे कांग्रेस के राज्य में प्रमुख चेहरा हैं। गुरुवार को उनका 75वां जन्मदिन है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीसीसी चीफ को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन पर बनी शॉर्ट फिल्म भी शेयर की है। पार्टी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने उन्हें तलवार भेंट की। उनका जन्मदिन मनाने के लिए पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, अशोक सिंह, प्रवीण कक्कड़, राजीव सिंह, एनपी प्रजापति, जेपी धनोपिया, प्रकाश जैन, रवि जोशी जैसे सभी नेता उनके साथ मौजूद रहे। 
 

Koo App

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। —कमलनाथ जी का दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभव, ऊर्जावान व्यक्तित्व और दया-करूणा से ओतप्रोत हृदय उन्हें एक सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वप्रिय जन नेता बनाता है। HAPPY BIRTHDAY KAMALNATH JI

View attached media content

- MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 18 Nov 2021

विज्ञापन


कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ। वे आज मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस का एक जाना-माना चेहरा हैं। कमलनाथ की शुरुआती पढ़ाई कानपुर में ही हुई। पिता महेंद्र नाथ चाहते थे कि बेटा वकील बने। कमलनाथ की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वे देहरादून के दून स्कूल के छात्र रहे हैं। दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी के संपर्क में आए थे। वहीं से सियासत में उनकी एंट्री की नींव तैयार हुई। वक्त के साथ ही कमलनाथ और संजय गांधी की मित्रता और गहरी होती चली गई। एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों में दूरियां आ गई थीं। उस समय कमलनाथ कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ने चले गए थे। दूरियों ने उनकी दोस्ती को अप्रभावित ही रखा। सियासत में भी यह दोस्ती चर्चित रही क्योंकि दोनों हरदम साथ रहते थे।  
 

Koo App

जन जन का सम्मान कमलनाथ, प्रदेश का स्वाभिमान कमलनाथ। HAPPY BIRTHDAY KAMALNATH JI

View attached media content

- MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 18 Nov 2021



संजय गांधी और कमलनाथ की दोस्ती का एक किस्सा बेहद मशहूर है। जब आपातकाल के बाद जनता पार्टी की सरकार बनी थी, तब संजय गांधी को एक केस में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। उस वक्त इंदिरा गांधी को संजय गांधी की सुरक्षा की चिंता थी। कमलनाथ को संजय गांधी के पास जेल जाना था तो वे एक जज से जान-बूझकर लड़ लिए। इसके बाद अवमानना के आरोप में कमलनाथ को तिहाड़ जेल में डाल दिया गया था। 
 

Koo App

जनता का थामते हाथ, ऐसे हैं हमारे कमलनाथ। HAPPY BIRTHDAY KAMALNATH JI

View attached media content

- MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 18 Nov 2021



कमलनाथ को सोशल मीडिया पर जन्मदिन पर बधाई भी दी जा रही है। सबसे पहले तो उनके बेटे नकुल नाथ ने ही अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश पोस्ट किया है। 
 

Koo App

आपको 75 वे जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ पिता जी ! पिता जी आप न केवल एक आदर्श पिता हैं बल्कि आप एक आदर्श इंसान भी है, मैं जीवन में आपके सिखाए आदर्शों पर चलकर आपकी परछाई बनने का सदैव प्रयत्न करूँगा । आप हमेशा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो यही ईश्वर से प्रार्थना है । #HAPPYBIRTHDAYKAMALNATHJI

View attached media content

- Nakul Kamal Nath (@nakulknath) 18 Nov 2021

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें