फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज का कमलनाथ पर वार, राज्य के लिए बताया कोरोना वायरस से भी बड़ी समस्या

Fri, 03 Jul 2020 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। शिवराज ने कमलनाथ को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्या कमलनाथ जी कोरोना का मुकाबला कर लेते? उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना से बड़ा संकट तो खुद कमलनाथ हैं। 

विज्ञापन

 


इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कमलनाथ 2200 करोड़ रुपये खा गए किसानों का और फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा नहीं कर रहे थे। जैसे ही मुझे पता चला मैंने 2200 करोड़ रपये प्रीमियम का भरा और 3000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले।

इन्होंने 6000 करोड़ रुपये की कर्जा माफी की है। उसमें से भी 2889 करोड़ सरकार की जगह सहकारी बैंकों से कर्जा लिया। बैंक बदतर हालात में पहुंच गए हैं उन्हें पैसा नहीं दे रहे हैं। कर्जा माफी के नाम पर उन लोगों ने मजाक किया। कुल 40,000 करोड़ रु. की राशि अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत मध्य प्रदेश की गरीब जनता के खातों में डाली गई है। क्या कमलनाथ जी ये पैसा डालते?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें