फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Wed, 01 Jul 2020 11:28 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को शिवराज सिंह की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस दौरान कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है हालांकि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या कम ही रहने की संभावना है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसके लिए वे सुबह विशेष चार्टर प्लेन से भोपाल पहुंचेंगे। 

विज्ञापन




इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के कई नेताओं समेत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भी उनके साथ दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। केंद्र सरकार के चारों मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया कल सुबह 11:00 बजे मंत्रिमंडल शपथ विधि समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा, 'मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं। आज (बुधवार) महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शपथ ग्रहण करेंगी। कल (गुरुवार) मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा।' 

इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। सोमवार को नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवराज ने इस साल 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान करीब एक महीने तक उन्होंने अकेले ही सरकार चलाई थी। 21 अप्रैल को उन्होंने पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया था। इसमें सिंधिया और उन्हीं के खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को भी शामिल किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें