फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ली मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

Wed, 01 Jul 2020 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेतीं आनंदीबेन पटेल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने उन्हें भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। 

विज्ञापन




बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य सही न होने के चलते पटेल को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टंडन का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। 

राजभवन ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की ओर से जारी बुलेटिन के हवाले से बताया कि राज्यपाल की हालत स्थिर है। उन्हें ट्रेकोस्टॉमी के माध्यम से क्रिटिकल केयर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


आनंदीबेन पटेल पहले भी मध्यप्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक वह मध्यप्रदेश की राज्यपाल रही थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें