फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को लाया जा रहा भोपाल

Thu, 16 Jul 2020 07:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्यारे मियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल में चार नाबालिग सहित पांच लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोपी 68 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार प्यारे मियां उर्फ अब्बा को गुरुवार को भोपाल लाया जा रहा है। उसे जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक (भोपाल दक्षिण) साई कृष्णा थोटा ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में प्यारे मियां को गिरफ्तार करने के बाद हमें वहां की अदालत से उसका ट्रांजिट रिमांड मिला है। पुलिस उसे आज शाम तक यहां ले आएगी।

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि भोपाल लाए जाने के बाद आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पाकिस्तान भागने की फिराक में था, थोटा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आगे आरोपी से पूछताछ के बाद ही इस संबंध में कोई खुलासा हो सकेगा। भोपाल पुलिस द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्यारे मियां एवं अन्य लोगों के खिलाफ चार नाबालिग सहित पांच लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोप है।

शहर के थाना शाहपुरा में भादंवि की धारा 376, 376 (2 एन), 365 (ए), 120-बी एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत 12 जुलाई को मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पीड़ित दो नाबालिग लड़कियों में दो आरक्षित वर्ग की लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक थोटा ने बुधवार को बताया कि हमने प्यारे मियां के भोपाल एवं इंदौर स्थित चार मकानों एवं फ्लैटों में पिछले दो दिनों में छापा मारकर डीवीडी, सीडी प्लेयर, पेन ड्राइव एवं हार्ड डिस्कों में स्टोर की गई बड़ी तादाद में अश्लील सामग्री जब्त की है।
विज्ञापन


इसमें से कुछ चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री भी है। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, इस छापेमारी में उसके इन घरों से बारहसिंगे के सींग, वन्य प्राणियों की हड्डियां और बड़ी तादाद में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।’ उन्होंने कहा कि उसकी दो महंगी कारों को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ इस मामले में मियां की सहयोगी स्वीटी विश्वकर्मा (21) व एक अन्य महिला सहित पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार प्यारे मियां पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन द्वारा उसके अवैध रूप से शहर में कब्जा किए गए शादी हॉल एवं कुछ मकानों को पिछले दो दिनों में ढहा दिया गया है और बाकी मकानों को ढहाने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच भोपाल जिला कलेक्टर ने भारतीय अखबारों के रजिस्ट्रार को प्यारे मियां के स्वामित्व वाले समाचार पत्र 'दैनिक अफकर' के पंजीकरण को रद्द करने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें