ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "उनकी दिनदहाड़े हत्या की गई है। कम से कम सीबीआई जांच होनी चाहिए। मी़डिया लोकतंत्र का चौधा स्तंभ होता है और बीजेपी के शासन के दौरान इसे कुचला जा रहा है।"
संदीप शर्मा की मौत की जांच करने के लिए एसपी प्रशांत खरे ने एसआईटी गठित की है। रेत माफिया और पुलिस की साठगांठ वाले स्टिंग के बाद से ही संदीप को अपनी जान का खतरा था। रेत माफियाओं पर इससे पहले भी राज्य में कई अधिकारियों पर हुए हमलों में शामिल रहने के आरोप लगे हैं।
संदीप शर्मा को ट्रक द्वारा कुचलने की घटना का वीडियो देखें: