फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय गौरव दिवस: मोदी के सामने पेश होगी मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, परंपरागत वेशभूषा में आएंगे आदिवासी 

Fri, 12 Nov 2021 06:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस आयोजन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों-कमिश्नरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय भाई-बहन हमारे अतिथि हैं। उनका स्वागत सत्कार और सम्मान के साथ होगा। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जंबूरी मैदान पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दोपहर को प्रदेश के कलेक्टरों, एसपी, कमिश्नरों समेत अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान तय हुआ कि आदिवासी भाई-बहन अपनी परंपरागत वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


शिवराज ने रायसेन, बैतूल, धार, सीहोर, खरगोन, देवास, झाबुआ, होशंगाबाद, सिंगरौली, बड़वानी, अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, सिंगरौली, अलीराजपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा और हरदा जिले के कलेक्टरों से आदिवासियों के परिवहन, उनके रहने और भोजन की व्यवस्था के संबंध में बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस आनंद के प्रकटीकरण का अवसर है। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अर्थात 15 नवंबर का दिन जनजातीय भाई-बहनों का जीवन बदलने का दिन सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में सम्मिलित होने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आ रहे जनजातीय भाई-बहन हमारे अतिथि हैं। राजधानी आ रहे भाई-बहनों का भोपाल की समृद्ध परंपरा के अनुसार सम्मान और सत्कार के साथ स्वागत होगा। कई सामाजिक और निजी संस्थाएं भी स्वागत के लिए आतुर हैं। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य पल्लवी जैन गोविल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।   

टोल टैक्स की छूट रहेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस में आने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट रहेगी। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि आदिवासियों के रहने और भोजन की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभिन्न जिलों से आने वाले जनजातीय भाई-बहन सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने घर पहुंचें, यह हमारी जिम्मेदारी है। जो जिले दूरी पर हैं वहां से आने वाली बसों के साथ एंबुलेंस आवश्यक रूप से आए। बसों के साथ मैकेनिक भी लाया जाए, ताकि रास्ते में कोई दिक्कत न हो। बसों के फिटनेस की जांच की जा रही है। ब्रीथ एनालाइजर से रास्ते में ड्राइवरों की जांच भी की जाएगी। 
विज्ञापन


गांव-गांव में निकल रही हैं गौरव यात्राएं
बैठक में झाबुआ कलेक्टर ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जिले में गांव-गांव में गौरव यात्राएं निकाली जा रही है। डिंडोरी से पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने बताया कि युवा कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर उत्साहित है। मंडला कलेक्टर ने बताया कि जिले में 101 आयु वर्ष के दो जोड़े भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें