Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चों में विंटर डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने वालों और ओपीडी पहुंचने वालों की तादाद बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक इसकी वजह सर्दी के मौसम में कई तरह के वायरस का सक्रिय होना है।
वैसे तो डायरिया देशभर में बच्चों और बाकी लोगों में पाया जाता है, लेकिन सर्दी में जो होने वाला विशेष डायरिया है या फिर कहना चाहिए की जिसकी संख्या सर्दी में बढ़ जाती है, उसको हम विंटर डायरिया बोलते हैं।
विज्ञापन
साल भर में जो इसके मामले रहते हैं, उसमें रोटा वायरस और दूसरे वायरल डिजीज ही सबसे ज्यादा मुख्य कारण होते हैं। विटंर डायरिया में भी मुख्य कारण ऐसे ही होते हैं, जैसे रोटा वायरस होते हैं, लेकिन सर्दियों में अधिक मात्रा में अगर पेशेंट आते हैं अगर संख्या बढ़ती है तो उसी को विटंर डायरिया बोलते हैं।
विंटर डायरिया के लक्षणों में सिरदर्द, उल्टी और दस्त शामिल हैं। इन वायरस के संक्रमण से बच्चों को पेट दर्द, पेचिस और पानी की कमी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं और सही इलाज के बिना उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। वहीं कई लोग शहर के कई अस्पतालों में किए जा रहे इलाज से भी खुश नहीं दिख रहे।