फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: योजना थी चोरी करने की, थप्पड़ मारने पर कर दी हत्या; किशोर सहित पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Thu, 19 Dec 2024 08:27 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के माढ़ोताल में रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। चोरी की योजना के तहत वृद्ध ने थप्पड़ मारा, जिससे आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
हत्या की गुत्थी सुलझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माढ़ोताल थाना अंतर्गत रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी चोरी करने की योजना बनाकर वृद्ध के घर कमरा किराये से लेने गए थे। इस दौरान वृद्ध ने एक थप्पड़ मार दिया था। इसके कारण आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि बीएसएलएन के रिटायर्ड संतोष चौबे (73) का शव रविवार सुबह घर के किचन में मिला था। वृद्ध घर में अकेले रहते थे और उनका बेटा अपने परिवार के साथ मदर टेरेसा क्षेत्र में रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वृद्ध की हत्या गर्दन के पीछे नुकीले हथियार से हमला कर की गई थी।

पुलिस ने खंगाले 200 सीसीटीवी कैमरे  
माढ़ोताल पुलिस ने क्षेत्र में लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जांच में लिया। इस दौरान पुलिस को पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जो चेहरे में कपड़ा बांधे हुए थे। उनमें से एक युवक की पहचान पुलिस के द्वारा राजन कोल के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वृद्ध की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


चोरी करना था उद्देश्य
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके रिश्तेदार नाबालिग किशोरी को इस बात की जानकारी थी कि वृद्ध घर में 10 से 12 लाख रुपये कैश रखा हुआ है। इस संबंध में नाबालिग ने उसे तथा सतीश कोरी (18), शिवा कोल (19) तथा सोहेल खान को जानकारी दी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

पहुंचे थे कमरा किराये पर लेने
योजना के तहत सतीश और शिवा को वृद्ध के कमरा किराए पर लेने के लिए भेजा था। साजिश के तहत उन्होंने कमरे को तुरंत फाइनल कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने कहा कि अभी कमरे में लाइट की व्यवस्था नहीं है। दस दिन में लाइट और टाइल्स लगाकर कमरा दूंगा। दोनों आरोपी तुरंत ही कमरा किराए पर देने की जिद करने लगे। इस दौरान विवाद होने पर वृद्ध ने सतीश को थप्पड़ मार दिया। संतोष ने पास में रखे चाकू से गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें