फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल, मानेगांव की घटना

Wed, 25 Sep 2024 07:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बरगी थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया, मदर टेरेसा नगर माढोताल निवासी भूरा (30) रितेश झारिया (31) तथा कल्लू (30) पुताई का काम करते थे। तीनों मोटर साइकिल में सवार होकर मानेगांव काम के लिए आए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव में बुधवार की दोपहर विद्युत मंडल के मिनी ट्रक ने मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस घटना में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


बरगी थाना प्रभारी कमलेश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदर टेरेसा नगर माढोताल निवासी भूरा उम्र 30 साल, रितेश झारिया उम्र 31 तथा कल्लू उम्र 30 पुताई का काम करते थे। तीनों मोटर साइकिल में सवार होकर मानेगांव काम के लिए आए थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे तीन मोटर साइकिल में सवार होकर वापस लौट रहे थे। मानेगांव के समीप विद्युत मंडल के मिनी ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। मिनी ट्रक की चपेट में आने के कारण तीनों को गंभीर चोटें आई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद रितेश तथा कल्लू को मृत घोषित कर दिया। घायल भूरा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें