फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: कथित जीजा ने आदिवासी छात्रा संग दुष्कर्म कर हत्या की, तालाब किनारे नग्न अवस्था में मिला शव

Thu, 22 Sep 2022 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आदिवासी स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा का शव गुरुवार सुबह तालाब के किनारे नग्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का शव गुरुवार सुबह तालाब के किनारे नग्न अवस्था में मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था। छात्रा के स्कूल से वापस नहीं लौटने की सूचना परिजनों ने डायल 100 और पुलिस को दी थी। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया।

विज्ञापन


टिकरिया थाना प्रभारी माधव ठाकुर के मुताबिक, लालीपुर निवासी 13 साल की आदिवासी छात्रा मझगवां गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा दूसरे गांव में रहने वाली अपनी सहेली के साथ वापस घर लौट रही थी। रास्ते में छात्रा से अनिल मरकाम (30) नामक व्यक्ति मिला, जिसकी शादी छात्रा के गांव में हुई थी।

थाना प्रभारी के मुताबिक, उसने दोनों छात्राओं को घर छोड़ने की बात कहते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। पहले मृतक छात्रा की सहेली को घर छोड़ा। ऐसे में जब आदिवासी छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसके संबंध में पूछताछ की। उसके बाद रात नौ बजे डायल 100 को सूचित किया गया और रात के करीब 12 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं, छात्रा का शव गुरुवार सुबह दूसरे गांव के बाहर तालाब के पास मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और गले में दुपट्टे का फंदा मिला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने कथित जीजा को अभिरक्षा में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। व्यक्ति चेन्नई में रहकर काम करता है और दो दिन पहले ही अपने गांव चंदहरा लौटा था।

मामले को लेकर विधायक डॉ. अशोक मसकोले ने बताया, रात के समय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और बच्ची की तलाश करने के बजाए परिजनों को उम्र के संबंध में प्रमाण-पत्र लाने की बात कहते हुए लौटा दिया था। सूचना देने पर डायल 100 भी नहीं पहुंची, जिसके कारण ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जमा लगा दिया। चार घंटे बाद पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद गुरुवार शाम करीब 6 बजे चक्काजाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें